Home / Odisha / केन्दुझर में सड़क हादसा, दो की मौत

केन्दुझर में सड़क हादसा, दो की मौत

केन्दुझर. केन्दुझर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोपालपुर के पास दो ट्रकों के बीच सीधी टक्कर होने के कारण दो ड्राइवरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती देर रात राष्ट्रीय़ राजमार्ग 20 पर गोपालपुर के पास दो ट्रकों के बीच सीधी टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों ड्राइवर ट्रकों के अंदर ही रह गये. इस बारे में जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रकों को काट कर दोनों के शवों को बाहर निकाला. इस हादसे के कारण इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है तथा दोनों और वाहनों की लंबी कतारें देखी गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शवों को बरामद कर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …