Home / Odisha / देश की दशा और दिशा को बदलेगा बजट – विजय खंडेलवाल

देश की दशा और दिशा को बदलेगा बजट – विजय खंडेलवाल

भुवनेश्वर. वरिष्ठ समाजसेवी और उद्योगपति विजय खंडेलवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट स्वागत योग्य है. इस बजट में देश के सभी वर्ग और सभी समुदाय के लोगों को ध्यान में रखा गया है.
बजट में विकास की सकारात्मक दिशा झलक रही है. यह बजट संतुलित है. इस बजट से देश में घेरेलू उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे आने वाले समय में देश की विकासधारा और गति पकड़ेगी. पूरी दुनिया में इस दौरान मंद का असर देखने को मिल रहा है. इसके बावजूद बजट में जो रूपरेखा रखी गई है, वह स्वागत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बधाई के पात्र हैं. इस बजट से किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी तथा मातृशक्ति के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है. रीयल एस्टेट में छूट का दायरा बढ़ाना, छोटे-छोटे उद्योगों को राहत, कर में राहत, किसानों के लिए सौर उर्जा संचालित पंपसेट, कोल्ड स्टोरेज, पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रावधान बहुत सकारात्म परिणाम लाएंगे

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …