Home / Odisha / महिलाओं के लिए लाभदायक है बजट – नम्रता

महिलाओं के लिए लाभदायक है बजट – नम्रता

केंद्रीय बजट के प्रस्ताव गृहणियों के लिए लाभदायक हैं. बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता तथा राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य नम्रता चड्ढा ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि बैंकों में जमा पर सुरक्षा कवच बढ़ाकर पांच लाख रुपये तक कर दिया गया है. इससे महिलाओं को काफी फायदा होगा, क्योंकि महिलाएं संचयी प्रवृति की होती हैं. इसके साथ-साथ पोषण, स्वास्थ्य की घोषणा से भी महिलाओं को लाभ होगा. पोषण को लेकर सबसे अधिक चिंता महिलाओं को होती है. सरकार के प्रस्ताव ने महिलाओं की चिंता को कम किया. हर जिला में कोल्ड स्टोरेज खोलने से सबसे अधिक फायदा किसानों को होगा और खासकर सब्जियों के टिकाऊंपन को लेकर. इससे दूसरा सबसे फायदा सस्ते सब्जियों की सुलभता को लेकर होगी, जिससे थाली का जायका बढ़ेगा.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …