Home / Odisha / छात्रों के चैंबर से मोबाईल एवं नगदी पार

छात्रों के चैंबर से मोबाईल एवं नगदी पार

संबलपुर। देहेरीपाली स्थित छात्रों के एक चैंबर में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार सौम्यरंजन पंडा नामक एक छात्र अपने अन्य तीन सहपाठियों के साथ उस चैंबर में रहता था। परसों रात सब खाना खाकर सो रहे थे, इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने चैंबर में सेंध लगाया और नगद 45 सौ रूपया, दो मोबाईल एवं घड़ी लेकर पार हो गए। दूसरे दिन सौम्यरंजन ने अंईठापाली थाना जाकर मामले की लिखित रपट दर्ज कराया है। अंईठापाली पुलिस का कहना है कि मामले की सिरे से जांच की जा रही है। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खबर लिखे जानेतक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …