Home / Odisha / पांडियान ने लिया तारातरिणी मंदिर का जायजा

पांडियान ने लिया तारातरिणी मंदिर का जायजा

ब्रह्मपुर. 5टी सचिव वीके पांडियान ने आज तारारिणी मंदिर में विकास कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान इनके साथ जिलाधिकारी विजय अमृत कुलंंगे भी उपस्थित थे. इस दौरान पांडियान ने संरचना विकास और जनता की सुविधाओं को लेकर चर्चा की. सूत्रों ने कहा कि रुशिकुल्या नदी और उसके आसपास का उत्थान भी चर्चे के केंद्र में रहा. इनके मंदिर भ्रमण के दौरान यहां के सेवायत बापूजी रणना ने मंदिर से जुड़े सभी मुद्दों को अवगत कराया. पांडियान के दौरे के कारण उम्मीद जतायी जा रही है कि विख्यात तारातारिणी मंदिर के संरचना विकास होगा, ताकि भक्तों को और सुविधाएं मिल सकें.
यहां के बाद पांडियान ने गंजाम जिले के हिंजली प्रखंड के नगरपालिका विद्यालय का भी दौरा किया. बताया जाता है कि सरकार का खासकर उच्च शिक्षा, शुद्ध पेयजल, सड़क, बिजली तथा सिंचाई व्यवस्था पर फोकस है. उल्लेखनीय है कि तारातारिणी मंदिर का निर्माण 17वीं सदी में कलिंग सम्राट ने बताया था तथा यह भारत के सबसे पूजनीय शक्तिपीठों और तंत्र पीठों में से एक है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …