Home / Odisha / सडक़ हादसे में बाइक सवार की मौत

सडक़ हादसे में बाइक सवार की मौत

संबलपुर। कतरबगा थाना अंतर्गत नीमहुल के पास हुए सडक़ हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक का नाम बिपिन मिर्धा बताया गया है तथा वह चारमाल थाना अंतर्गत चकामुंडा गांव का रहनेवाला था। मिली जानकारी के अनुसार विपिन अपने बाइक में सवार होकर अपने गांव जा रहा था। इस दौरान नीमहुल के पास एक ट्रक ने उसे पीछे से ठोक दिया। जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कतरबगा पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …