Home / Odisha / बैंकों में चार दिवसीय बंद शुरू

बैंकों में चार दिवसीय बंद शुरू

भुवनेश्वर. ओडिशा में आज से लगातार चार दिनों तक सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों बंदी शुरू हो गई है. आज सरस्वती पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहे. इसी तरह यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की दो दिवसीय हड़ताल के कारण देशभर 31 जनवरी और एक फरवरी को कोई बैंकिंग कामकाज नहीं होगा. इसके बाद दो फरवरी को रविवार होने के नाते छुट्टी रहेगी. इन चार दिनों तक बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी. यूएफबीयू के संयोजक समित मिश्रा ने कहा कि मांगों के 12-सूत्रीय चार्टर को पूरा करने की मांग को लेकर हमने 31 जनवरी और एक फरवरी को हड़ताल का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यदि मुद्दे का हल नहीं निकला तो हम मार्च के महीने में फिर से हड़ताल करेंगे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …