Home / Odisha / मां सरस्वती से कोरोना वायरस से बचाने की प्रार्थना

मां सरस्वती से कोरोना वायरस से बचाने की प्रार्थना

  •  बसंत पंचमी को लेकर पुरी समुद्र तट पर कलाकार मानस साहू ने बनाई मां सरस्वती की बालुका

पुरी. बसंत पंचमी के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार मानस कुमार साहू ने पुरी के गोल्डेन समुद्र तट पर मां सरस्वती की बालुका बनाई है. इस बालुका के जरिए बसंत पंचमी (सरस्वती पूजा) के अवसर पर दुनिया को कोरोना वायरस से बचाने के लिए देवी से मानस कुमार साहू की प्रार्थना की है. लाइट हाउस के पास पुरी गोल्डेन समुद्र तट पर स्थित मानस साहू सैंड आर्ट पार्क में कलाकार ने वीणा धारिणी को वीणा, गद्य, कविता और कलाओं के साथ-साथ बालुका में उकेरा है. साथ ही कलाकार ने पृथ्वी के साथ-साथ भारत को घातक कोरोना वायरस से बचाने के लिए देवी से प्रार्थना की है. इस बालुका की चौड़ाई 15 फीट है और इसे बनाने के लिए लगभग 15 टन रेत का उपयोग किया गया है. इसे बनाने में साहू और उनके संस्थान के छात्रों को लगभग सात घंटे लगे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …