Home / Odisha / संबलपुर एक्सप्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया

संबलपुर एक्सप्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया

संबलपुर। चित्रगुप्त भवन में हुए विशेष कार्यक्रम में हिन्दी पाक्षिक अखबार संबलपुर एक्सप्रेस का 15 वां स्थापना दिवस मनाया गया। अखबार के संपादक चंद्रचूड़ सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में पल्लीश्री कथा के संपादक हरिशंकर मिश्र मुख्य अतिथि एवं विपिन मिश्र मुख्यवक्ता के तौरपर शामिल हुए। ज्वलंत पत्रिका के संपादक अश्विनी पटनायक कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि थे। कार्यक्रम में पत्रकार बिरेन्द्र पाणिग्राही, सबिता मिश्र, आशूतोष देहूरी एवं मानगोविंद प्रधान समेत शहर के अनेकों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में आशूतोष देहूरी ने उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …