Home / Odisha / मारवाड़ी युवा मंच का बाल-प्रतियोगिता तथा अलंकरण समारोह 

मारवाड़ी युवा मंच का बाल-प्रतियोगिता तथा अलंकरण समारोह 

कटक. अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की कटक इकाई ने बालूबाज़ार स्थित निजस्व कार्यालय में बजरंग चिमनका के सभापतित्व में एक भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर स्कूली बच्चों में हस्तकला, चित्रांकन, वाद-विवाद, नृत्य, संगीत आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गए. हर्षोल्लास के माहौल में युवाओं ने बच्चों के साथ खुशी के पल बिताते हुए मिठाइयों तथा पकवानों का वितरण किया.

स्कूली बच्चों, टीचरों, अभिभावकों तथा युवाओं की गरिमामय उपस्थिति में सभासदों को सम्बोधित करते हुए अशोक शर्मा ने कहा कि युवा मंच का मुख्य लक्ष्य “वसुधैव कुटुम्बकम” है. इस तरफ के आयोजन से देश के भविष्य “बच्चों” को एक नयी ऊर्जा प्राप्त होती है. उन्होंने अपने सम्बोधन में मायुमं के साथ जुड़े नए सदस्यों को उनके सामाजिक उत्तर दायित्व निर्वहन हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया. इस अवसर मंच आंदोलन के वरिष्ठ कार्यकर्तागण तथा समाज सेवियों ने आश्वस्त किया कि मायुमं अपने नागरिक दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करता आया है. समारोह में 100 से अधिक युवाओं, समाजसेवियों, स्कूली बच्चों तथा स्थानीय बाशिंदों ने समाज के सामूहिक विकास हेतु सहभागिता प्रदान की, जिसमें अनिल अग्रवाल, विजय कमानी, हेमंत अग्रवाल, संजय अग्रवाल, प्रकाश छोटू अग्रवाल, किशोर आचार्य, सुभाष केड़िया, महेंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, श्याम चौधरी, संजय जैन, मुकेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, दामोदर अग्रवाल, विकाश अग्रवाल, गोपाल क्याल, देवेंद्र जैन, अशोक अग्रवाल, विशाल अग्रवाल प्रमुख थे. संयोजक चन्दन बथवाल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रदान किया.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …