Home / BUSINESS / निहाल एवं उसके सहयोगियों ने मरीजको उसके घर पहुंचाया

निहाल एवं उसके सहयोगियों ने मरीजको उसके घर पहुंचाया

संबलपुर। वीर सुरेन्द्र साय इंष्टीटयुट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में चिकित्साधीन एक मरीजको स्वस्थ होनेके बाद उसके मूल निवास महाराष्ट्रके रत्नगिरी पहुंचा दिया गया है। इस मरीजका नामक लक्ष्मण बताया गया है। जिला प्रशासनके परामर्श पर रेडक्रॉस पैट्रन निहाल सिंह एवं उसके सहयोगी शेख इंतखाफ एवं भागीरथी पंडा ने इस जनहितकार्यको अंजाम दिया। गौरतलब हैकि वर्ष 2019 में लक्ष्मण मिर्गी रोग से पीडि़त होकर मुम्बईके एक अस्पताल में भर्ती था। वहां से वह रहस्यम ढंग से गायब हो गया और सीधा सुंदरगढ़ पहुंच गया। सुंदरगढ़ जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पिछले दिनों उसे विमसार रेफरकर दिया था। विमसारके मानसिक विभाग में लक्ष्मणका इलाज चल रहा था। जब वह स्वस्थ हो गया तो उसका परिचय एवं ठिकाना पूछा गया। जिसके बाद उसे सकुशल उसे उसके घर पहुंचा दिया गया है।

संबलपुर। बाबा दीप सिंह जीकी जयंती पर सिक्ख बंधूओं ने जिला अस्पाल में शर्बत बांटकर लोगोंकी सेवाकिया।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …