Home / Odisha / मृतक को ढाई लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश

मृतक को ढाई लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश

भुवनेश्वर.बीजू पटनायक हवाई अड्डे पर निर्माणाधीन छत के गिर जाने के कारण एक की मौत व दो लोगों के घायल होने के मामले में ओडिशा मानवाधिकार आयोग ने मुआवजा प्रदान करने का निर्देश दिया है.ओडिशा मानवाधिकार आयोग ने ठेका कंपनी दिल्लीप कंस्ट्रक्शन को इस हादसे में मारे गये व्यक्ति अंतर्यामी गुरु के परिवार को ढाई लाख रुपये मुआवजा प्रदान करने का निर्देश दिया है. इसी तरह इस हादसे में घायल दो लोगों को 50- 50 हजार रुपये की सहाय़ता राशि प्रदान करने के लिए निर्देश दिया है. उल्लेखनीय है कि गत 24 जनवरी की देर रात को भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक हवाई अड्डे पर एक निर्माणाधीन भवन की छत गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गये थे. हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 से टर्मिनल-2 को जोड़ने के लिए भवन निर्माण किया जा रहा था.
इस मामले में पुलिस ने ठेकेदार समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …