Home / Odisha / बालिका विद्यालय में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया

बालिका विद्यालय में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया

संबलपुर। खेतराजपुर स्थित बालिका विद्यालय में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया गया। स्कूल के अध्यक्ष संतोष कुमार होता की अध्यक्षता में हुए इस समारोह में श्रीकांत चटर्जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया। स्कूल संचालन समिति के मांगीलाल अग्रवाल, मंगतुराम अग्रवाल, प्रभाशचंद्र अग्रवाल, जयदयाल अग्रवाल, अशोक सिंह, शरत दूबे एवं सुनीता पंडा समारोह के अन्यतम अतिथि थे। इस पूरे समारोह का संचालन श्रीमती श्रद्धांजलि मिश्र एवं श्रीमती भाग्यश्री पंडा ने किया। अंत में स्कूल के उपाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …