Home / Odisha / तेज ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

तेज ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

भुवनेश्वर. कटक-सालेपुर रोड पर तेज ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो बाइक सवारों की मौत हो गई. सोमवार सुबह यह हादसा हुआ. मृतकों में एक की पहचान सत्यजीत पात्र (24) के रुप में हुई है. दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाय़ी थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक के ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने के कारण जुर्माने से बचने के लिए ड्राइवर तेज चला रहा था. ड्राइवर ने ट्रक पर से नियंत्रण खोकर पीर बाजार के पास सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी. दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद ड्राइवर वहां से फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने ट्रक को भी बरामद कर लिया है. पुलिस दुर्घटना करने वाले ड्राइवर की तलाश कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …