Home / Odisha / आदिवासी मेला का हुआ उदघाटन

आदिवासी मेला का हुआ उदघाटन

भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि राज्य के जनजाति वर्ग के लोगों के विकास के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है. उनके स्वास्थ्य, शिक्षा व आजीविका पर राज्य सरकार विशेष ध्य़ान दे रही है. भुवनेश्वर के इडको प्रदर्शनी मैदान में आदिवासी मेले का उद्घाटन करते हुए उन्होंने यह बात कही. उन्होंने कहा कि जनजाति लोगों की कला व संस्कृति में विविधता है. इस कारण हमारी संस्कृति आकर्षणीय हो पायी है. उन्होंने कहा कि पिछले सालों में आदिवासी मेले में लोगों का काफी उत्साह देखने को मिला था. उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस बार भी अधिक से अधिक लोग मेले में आएंगें. उन्होंने कहा कि मेले में मिल रहे उत्पाद विशेष कर जैविक उत्पाद सामग्री की मांग काफी अधिक है. इस बार भी इस मेले में अच्छा व्यवसाय होगा. विभाग के मंत्री जगन्नाथ सारका व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आदिवासी व वनजा पत्रिका का विमोचन किया.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …