Home / Odisha / महात्मा गांधी मार्ग पर आयोजित परेड में राज्यपाल प्रो गणेशीलाल ने ली सलामी

महात्मा गांधी मार्ग पर आयोजित परेड में राज्यपाल प्रो गणेशीलाल ने ली सलामी

भुवनेश्वर. 71वें गणतंत्र दिवस पर राजधानी के महात्मा गांधी मार्ग पर प्रदेशस्तरीय परेड कार्यक्रम में राज्यपाल प्रो गणेशीलाल ने सलामी ली. सुबह 8.30 बजे राज्यपाल प्रो गणेशीलाल ने राष्ट्रीय ध्वजा फहराया. पुलिस बैंड की ओर से राष्ट्रीय संगीत का परिवेषण किया गया. पहली बार मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रुप में इसमें शामिल हुए. इससे पहले मुख्य सचिव असित त्रिपाठी, गृह विभाग के सचिव संजीव चोपड़ा, आरक्षी महानिदेशक अभय, सूचना व जनसंपर्क विभाग के कमिश्नर संजय कुमार सिंह राज्यपाल व मुख्यमंत्री को अभिवादन करते हुए मंच पर लेकर गये. परेड कार्यक्रम में डीसीपी (ट्रैफिक) सागरिका नाथ ने संचालन किया.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …