Home / Odisha / कटक मारवाड़ी समाज ने किया झंडोत्तोलन

कटक मारवाड़ी समाज ने किया झंडोत्तोलन

  • नई टीम के साथ मौजूद रहे विजय खंडेलवाल

कटक- कटक मारवाड़ी समाज की नवनिर्वाचित टीम ने अध्यक्ष किशन कुमार मोदी की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाया। कटक मारवाड़ी क्लब में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विजय खंडेलवाल, मोहनलाल जैन, सूर्यकांत सांगानेरिया, सुरेश कमानी, शंकरलाल मूंदड़ा, शादी राम शर्मा, रमन बगड़िया, विजय शांतुका, सुमन मोदी तथा पूर्व पार्षद संगीता शर्मा समेत 300 से 400 लोगों की भीड़ उपस्थित थी।

इस मौके पर विजय खंडेलवाल ने नई टीम को विजयी होने की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं लोगों को दी तथा कटक मारवाड़ी समाज के विकास के लिए हर समय तत्पर रहने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि कटक मारवाड़ी समाज के विकास में वह नई टीम के साथ सदैव हैं।

 

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …