Home / Odisha / 29 से 31 अगस्त तक होगी विधायकों की कोरोना जांच

29 से 31 अगस्त तक होगी विधायकों की कोरोना जांच

  • कैपटिल अस्पताल की एक टीम संग्रह करेगी नूमना

भुवनेश्वर. विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल होने वाले विधायकों की कोरोना जांच के लिए कैपटिल अस्पताल की एक टीम नूमना संग्रह करेगी. शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्र के निर्देशानुसार क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी), भुवनेश्वर द्वारा आरटी-पीसीआर परीक्षण के साथ-साथ एंटी बॉडी टेस्ट के लिए सभी विधायकों के नमूने को यह टीम एकत्र करेगी. महापात्र ने आरएमआरसी और कैपिटल हॉस्पिटल के निदेशकों को लिखे पत्र में कहा कि 27 अगस्त को ओडिशा विधानसभा के सभी विधायक दलों के नेताओं की बैठक में लिये गए निर्णय के अनुसार, 29 से 31 अगस्त के दौरान विधायकों का आरटी-पीसीआर परीक्षण के साथ एंटी बॉडी टेस्ट के लिए नमूना लिया जाएगा तथा इसकी जांच की जायेगी.

इसे देखते हुए राजधानी अस्पताल के निदेशक से अनुरोध किया गया है कि वह डॉक्टरों की टीम को निर्देश दें कि वह कोविद-19 के आरटी-पीसीआर परीक्षण के लिए नमूनों के साथ-साथ एंटी बॉडी टेस्ट के लिए विधायकों के रक्त के नमूने एकत्र करें. साथ ही आरएमआरसी के निदेशक से भी अनुरोध किया गया है कि वे एकत्रित नमूनों का एंटी बॉडी टेस्ट परीक्षण करें और नियत समय में ओडिशा विधानसभा के सचिव को रिपोर्ट पेश करें.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …