Home / Odisha / वीर सुरेन्द्र एवं नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया

वीर सुरेन्द्र एवं नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया

संबलपुर। माटीपुत्र वीर सुरेन्द्र साय एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस खास अवसर पर शहर के विभिन्न संगठनों की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरूवार की सुबह सैकड़ो की संख्या में लोग जेल चौक स्थित वीर सुरेन्द्र साय की प्रतिमा के समक्ष जमा हुए और उनकी भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसी प्रकार की देश की आजादी की लड़ाई में निर्णायक भूमिका अदा करनेवाले वीर सिपाही नेताजी सुभाषचंद्र बोस को भी लोगों ने शक्ति स्तंभ पहुंचकर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस खास अवसर  पर जिला प्रशासन एवं ओडिशा सांस्कृतिक समाज के संयुक्त प्रयास पर मार्च पास्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया और आकर्षक अंदाज में मार्च पास्ट पेश किया।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …