Home / Odisha / जेल में प्रदीप सेठी का आत्महत्या का प्रयास

जेल में प्रदीप सेठी का आत्महत्या का प्रयास

भुवनेश्वर. चिटफंड धोखाधड़ी मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद सजा काट रहे अर्थतत्व कंपनी के मालिक प्रदीप सेठी ने बुधवार को भुवनेश्वर स्थित झारपड़ा जेल में आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसके बाद उसे बचाकर कटक के एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले भी वह दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है. झारपड़ा जेल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सेठी ने शौचालय में आत्महत्या का प्रयास किया. उसने इनवर्टर के तार के गले में डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. इस बारे में जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन ने शौचालय का दरबाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला. उसकी मानसिक हालत ठीक न होने के कारण उसे कटक के एससीबी मेडिकल कालेज के मानसिक रोग विभाग में भर्ती कराया गया है. उल्लेखनीय है कि सेठी को विशेष सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दिया था. कोर्ट ने उसे सात साल की सजा सुनायी थी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …