Home / Odisha / रायगड़ा में माओवादियों ने सड़क निर्माण का किया विरोध

रायगड़ा में माओवादियों ने सड़क निर्माण का किया विरोध

  • – कार्य में लगे मजदूरों को पीटा, वाहनों को फूंका

    रायगड़ा. माओवादियों ने बीती रात सड़क निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की पिटाई करने के साथ-साथ निर्माण कार्य में लगे वाहन व अन्य उपकरणों को फूंक दिया. मंगलवार देर रात माओवादियों ने रायगड़ा जिले के कल्याणसिंहपुर प्रखंड के गुम्मा गांव में इस कार्य को अंजाम दिया. माओवादियों ने घटनास्थल पर एक पोस्टर चिपकाया है, जिसमें कहा गया है कि वे सड़क निर्माण के काम का विरोध करते हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय डोंगरिया कंध लोगों के विकास के लिए प्रशासन ने नारिनगोटली से गुम्मा तक सड़क निर्माण के कार्य को शुरू किया है. इसमें 10 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा. मंगलवार देर रात 60 से अधिक सशस्त्र माओवादी पहुंच कर सड़क निर्माण के काम में लगे श्रमिकों की पिटाई की. साथ ही उन्होंने दो जेसीबी मशीन, रोलर व मिस्कचर मशीन को फूंक दिया. इसके बाद माओवादियों द्वारा लगाये गये पोस्टर में कहा गया है कि नियामगिरि इलाके में वेदांत कंपनी को खनिज संसाधनों को देने के लिए इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है. इस कारण वे इसका विरोध करते हैं. साथ ही पोस्टर में इस परियोजना में काम करने वाले लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई है.

 

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …