Home / Odisha / शहरी इलाकों में कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था लागू करने पर जोर

शहरी इलाकों में कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था लागू करने पर जोर

गंजाम. राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियम के अनुसार निश्चित समयसीमा के अंदर सभी शहरी निकायों में कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था लागू करें. गंजाम जिले के छत्रपुर में तीन जिलों के कूड़ा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में शहरी विकास विभाग के सचिव जी माथिभातनन ने विभाग तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को यह निर्देश दिया. इस बैठक में गंजाम, कंधमाल व नयागढ़ जिले के जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. इस बैठक में शहरी इलाकों में जगह मिशन, माइक्रो कम्पोस्टिंग केन्द्रों को शुरू करने, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, स्ट्रीट लाइट लगाने तथा जीविका मिशन के कार्यान्वयन पर भी चर्चा हुई. क्रियान्वयन किये जा रहे समस्त कार्यक्रम निश्चित समयसीमा के अंदर पूरा किये जाने पर बैठक में जोर दिया गया. इस बैठक में शहरी निकाय विभाग के निदेशक संग्रामजीत नायक, विभाग के संयुक्त सचिव दुर्गा प्रसाद महापात्र, जिला प्रशासन व शहरी निकायों के वरिष्छ अधिकारी उपस्थित थे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …