Home / Odisha / कोणार्क में दो दिवसीय पर्यटन सम्मेलन 23 से – ज्योति प्रकाश

कोणार्क में दो दिवसीय पर्यटन सम्मेलन 23 से – ज्योति प्रकाश

भुवनेश्वर. आगामी 23 व 24 जनवरी को दो दिनों तक कोणार्क में पर्यटन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इसमें विभिन्न राज्यों के पर्य़टन मंत्री व पर्य़टन सचिव शामिल होंगे. राज्य के पर्यटन मंत्री ज्योति प्रकाश पाणिग्राही ने यह जानकारी दी. लोकसेवा भवन में पत्रकारों से बातचीत में पाणिग्राही ने बताया कि सभी अतिथि कोणार्क के इको रिट्रिट में रहेंगे. सभी अतिथियों के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये जाएंगे. उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चर्चा की जाएगी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …