Home / Odisha / बहूचर्चित बरेईपाली बलात्कार एवं हत्या प्रकरण का आरोपी गिरफ्तार

बहूचर्चित बरेईपाली बलात्कार एवं हत्या प्रकरण का आरोपी गिरफ्तार

संबलपुर। परसों रात को बरेईपाली के गुप्ता मार्केट कांप्लेक्स में हुए बलात्कार एवं हत्या प्रकरण में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला पुलिस मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी का नाम राजकुमार साहाणी 20 वर्ष बताया गया है। आरोपी बरेईपाली इलाके का ही रहनेवाला है। आरोपी के पास से हत्या में व्यहृत रक्त लगा पत्थर एवं अन्य सामग्री बरामद किया गया है। गौरतलब है कि परसों रात को आरोपी ने एक विधवा महिला को बलात्कार किया इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दिया। मंगलवार की सुबह अंईठापाली पुलिस ने महिला की लाश बरामद किया और पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉटम रिपोर्ट एवं साइंटिफिक टीम द्वारा पेश सबूतों के आधर पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और मंगलवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार लिया हे। अंईठापाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 एवं 302 के तहत अपराध कायम किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …