Home / Odisha / सीएए पर जनजागरण के लिए दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर आएंगी रुपा गांगुली

सीएए पर जनजागरण के लिए दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर आएंगी रुपा गांगुली

भुवनेश्वर – राज्यसभा सांसद रुपा गांगुली दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर  मंगलवार को भुवनेश्वर पहुंचेंगी। राज्य के विभिन्न स्थानों पर नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर पार्टी द्वारा किये जा रहे जनजागरण कार्यक्रम में वह शामिल होंगी। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीमती गांगुली मंगलवार को भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंच कर वहां से हेलीकाप्टर पर नवरंगपुर जिले के राइघर का दौरा करेंगी। वहां दोपहर एक बजे वह एक सभा को संबोधित करेंगीं। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह 22 जनवरी को मालकानगिरि में सुबह दस बजे सभा में शामिल होंगी। इस सभा में वह नागरिकता संशोधन अधिनियम किस ढंग से किसी के खिलाफ नहीं है, बल्कि पड़ोसी देशों में से धार्मिक आधार पर सताये गये अल्पसंख्यक लोगों को नागरिकता देने के लिए है इस बारे में लोगों को अवगत करायेंगी।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …