Home / Odisha / रेढ़ाखोल संरक्षित जंगल में एक और हाथी की मौत

रेढ़ाखोल संरक्षित जंगल में एक और हाथी की मौत

रेढ़ाखोल। रेढ़ाखोल संरक्षित जंगल के बड़माल रेंज के टूड़ाबाहाल में एक और हाथी की मौत का मामला प्रकाश में आया है। इसके साथ इस इस जंगल में पिछले दो माह के अंतराल में तीन हाथियों की मौत हो चूकी है। जिसें लेकर शहर के सचेतन नागरिकों में असंतोष का वातावरण बना हुआ है। मामले की सूचना पाकर डीएफओ संग्राह केशरी बेहेरा, रेंज अधिकारी रमेश कर्ण एवं वन विभाग के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृत हाथी के शव का नमूना संग्रह करने के बाद उसे जांच के लिए भेजा है। डीएफओ श्री बेहेरा ने बताया कि हाथी की मौत किन हालातों में हुई, यह जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। खबर लिखे जानेतक मामले पर रहस्य बरकरार था।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …