Home / Odisha / भद्रक मायुम ने मनाया  36वां स्थापना दिवस

भद्रक मायुम ने मनाया  36वां स्थापना दिवस

भद्रक – मारवाड़ी युवा मंच परिवार के इतिहास में 20 जनवरी का अपना ही स्वतंत्र महत्वा और विशेष स्थान है. 1985 में आज ही के दिन अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की स्थापना हुई, जिसको मंच के जन्म दिवस या स्थापना दिवस के रूप में मानते हैं। इस महत्वपूर्ण दिवस को भद्रक मारवाड़ी युवा मंच ने शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर पगोड़ा गांव (चंडीगां ) में “मानव सेवा कन्या आश्रम ” में छोटी-छोटी कन्याओं के साथ मनाया। आश्रम में लगभग 25 लड़कियां हैं। रविवार को दोपहर का भोजन मंच परिवार के तरफ से आयोजित किया गया। साथ ही आश्रम की छात्राओं को अन्य जरुरत की सामान भी उपहार स्वरुप दिये गये। आश्रम की छात्राओं में अनेकों प्रतिभाएं हैं। ऐसे प्रतिभावान छात्राओं ने गाना, नृत्य आदि प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। आश्रम की प्रतिभावान लिपिका पंडा, सचिव पंचानन कर एवं सहयोग करने वाले सभी कर्मचारियों का मंच परिवार ने आभार जताया।

 

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …