Home / Odisha / भवानीपाटना में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत

भवानीपाटना में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत

भवानीपाटना. चांचर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 26 पर आज दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गयी. यह हादसा कार के चालक के नियंत्रण खोने के कारण हुआ है. चालक के नियंत्रण खोने के कारण कार एक पेड़ से जा टकरायी. इस हादसे में

महिला और उसके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, महिला भवानीपाटना से अपने गृहनगर टिटलागढ़ जा रही थी, तभी हादसा हुआ.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …