Home / Odisha / लूट के मामले में 06 गिरफ्तार

लूट के मामले में 06 गिरफ्तार

कटक. स्थानीय पुलिस ने लूट के मामले में सभी छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. आज चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि दो 15 जनवरी को गिरफ्तार हुए थे. इन आरोपितों के नाम साहिद खान (38), मोहम्मद जसिम (33), बनमाली बेहरा (28), सत्यजीत नाथ (23), एसके इरसाद मोहम्मद (24) तथा जोहरा बीबी (53) हैं. यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कटक जिला के टांगी थानांतर्गत साफा निवासी ज्ञानेंद्र बेहरा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उससे पांच लाख पांच हजार रुपये लूट लिये गये हैं. यह लूट उस समय हुई, जब वह अपने दोस्त संजय जेना के साथ दोलमुंडी शराब दुकान मालिक के घर जा रहा था. इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को धर-दबोचा है. इनके पास से अभी तक 78,520 रुपये बरामद हुए हैं, जबकि एक स्कूटी और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस अन्य राशि का पता लगाने के लिए जांच कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …