Home / Odisha / खेतराजपुर के जानेमाने व्यापारी कमल अग्रवाल का घर कुर्क

खेतराजपुर के जानेमाने व्यापारी कमल अग्रवाल का घर कुर्क

 समय सीमा पर लोन न चूकाने का खामियाजा

संबलपुर। खेतराजपुर के जानेमाने व्यापारी कमल अग्रवाल का निवास कुर्क कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहनलाल अग्रवाल के पुत्र कमल अग्रवाल ने युनियन बैंक ऑफ इंडिया से लाखों रूपया लोन लिया था। निर्धारित समय सीमा पर जब कमल ने लोन वापस नहीं किया गया तो बैंक की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया गया। इसके बावजूद जब जवाब नहीं दिया गया तो बैंक अधिकारियों ने पुलिस की सहायत पर उनकी निवास पर छापामारा ओर घर का सील कर दिया है। घर के बाहर बैंक की ओर से एक नोटिस भी चश्पा दिया गया है। यह घटना फिलहाल पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …