Home / Odisha / युवा मंच के 37वें स्थायी शीतल पेयजल केंद्र  का लोकार्पण

युवा मंच के 37वें स्थायी शीतल पेयजल केंद्र  का लोकार्पण

  •  राष्ट्रीय कार्यक्रम “अमृत धारा ” ओडिशा प्रदेश का गौरव : अशोक शर्मा


कटक : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच  की तरफ से रविवार को विश्व प्रसिद्ध बाराबाटी स्टेडियम परिसर में एक स्थायी शीतल पेयजल केंद्र का उद्घाटन किया गया. लोकार्पण समारोह को संचालित करते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यक्रम ” अमृत धारा ” के संस्थापक राष्ट्रीय संयोजक अशोक शर्मा ने बताया कि ” जलदान ही महादान ” की प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए मारवाड़ी समाज द्वारा देशभर में प्याऊ की स्थापना समाज के लिए एक अनुकरणीय सेवाकार्य है. इस नर नारायण सेवा केंद्र की स्थापना राष्ट्रीय कार्यक्रम “अमृत धारा” के तहत देश-विदेश के खिलाड़़ियों, दर्शकों तथा राहगीरों को भीषण तपिश  में राहत प्रदान हेतु उमादेवी चिमनका, उनके परिवार शीतल चिमनका, वंशिका चिमनका,वंशराज चिमनका के सहयोग से की गयी  है. मुख्य  अतिथि उत्कल प्रांतीय युवा मंच के सभापति मनीष अग्रवाल ने इस अवसर पर बताया कि कटक शाखा द्वारा सम्पादित सेवा कार्य मंच आंदोलन हेतु अतुलनीय तथा अनुकरणीय है. सम्मानीय अतिथि ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय बेहेरा ने  मंच के युवाओं द्वारा जनसेवा के कार्यो की प्रशंसा करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया.

पुण्यात्मा गिरिघारी लाल चिमनका की स्मृति में
सभापति बजरंग चिमनका के नेतृत्व में आयोजित इस सादगी पूर्ण समारोह में बड़ी संख्या में समाज बंधु एवं युवा उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख थे कार्यकारी सभापति प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विकाश शर्मा, चन्दन बथवाल, सूरज लढाणिया, महेंद्र अग्रवाल, संस्थापक सदस्य गुलझारीलाल लढाणिया, प्रांतीय संयोजक सचिन उदयपुरिया, रंजुन पटवारी, पूर्व अध्यक्ष सुभाष केड़िया, महेश दरोलिया, माहिम कंदोई, किशोर आचार्य, कमल जैन, हितेश अग्रवाल, अलोक अग्रवाल, शांति नौलखा, तुषार पोद्दार, रोहित अग्रवाल, प्रतिक कमानी. उपस्थित समाज बंधुओं ने युवा मंच के इस अनुकरणीय सेवा कार्य की सराहना की.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …