Home / Odisha / हिन्दुस्तान ज्वैलर्स का स्वर्ण मुद्रा उपहार वितरित

हिन्दुस्तान ज्वैलर्स का स्वर्ण मुद्रा उपहार वितरित

  • आसान किस्तों में ज्वैलरी खरीदकर परिवार में बांटें खुशियां – बसंत लाल

भुवनेश्वर. ज्वैलरी के क्षेत्र में अपनी पहचान कायम कर चुका हिन्दुस्तान ज्वैलर्स ने अपने निजी ग्राहकों के लिए स्वर्ण मुद्रा उपहार योजना शुरू की है. इसके तहत हिन्दुस्तान ज्वैलर्स ने पांच हजार से अधिक स्वर्ण मुद्रा अपने ग्राहकों को प्रदान की. यह योजना ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. यह जानकारी कंपनी की ओर से निदेशक बसंत लाल वर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि कंपनी एक लक्ष्य तय करती है, जिसके पूरा होने के पर लकी ड्रॉ निकाला जाता है.

इस योजना के तहत ढेंकानाल स्थित हिन्दुस्तान ज्वैलर्स शोरूम में 20 ग्राहकों को स्वर्ण मुद्रा प्रदान की गई. इस योजना के कारण ग्राहकों का रूझान हिन्दुस्तान ज्वैलर्स की तरफ बढ़ा है. बसंत लाल वर्मा ने कहा कि यह योजना ग्राहकों के बीच उपहार के जरिए खुशी बांटने के लिए चलाई गई है. उपहार और पुरस्कार की तुलना में कोई भी ऐसी वस्तु नहीं जो लोगों को खुश कर दे. इसलिए हमने यह खुशी बांटने की योजना शुरू की है. वर्मा ने बताया कि कंपनी ने इसके साथ ही एक नई योजना भी लायी है. इसके अनुसार ग्राहक मासिक किस्तों में भी ज्वैलरी खरीदकर अपने परिवार के सदस्यों को खुशी दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि अक्सर खुशी के मौके पर वित्तीय कमी के कारण चाहते हुए भी लोग ज्वैलरी नहीं खरीद पाते हैं. इसलिए हमने आसान किस्तों में गहने खरीदारी के लिए एक योजना शुरू की है. वर्मा ने कहा कि ग्राहक इन योजनाओं का लाभ हिन्दुस्तान ज्वैलर्स के झारपड़ा में कटक-पुरी रोड, बापूजीनगर और ढेंकानाल स्थित शोरूमों में उठा सकते हैं. उन्होंने वादा किया कि हिन्दुस्तान ज्वैलर्स का विश्वास ग्राहकों की खुशी के साथ है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …