Home / Odisha / अतिरिक्त जिला दौरा जज के नवनिर्मित अदालत का उदघाटन

अतिरिक्त जिला दौरा जज के नवनिर्मित अदालत का उदघाटन

संबलपुर। स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में नवनिर्मित  भवन का उदघाटन किया गया। इस भवन में अतिरिक्त जिला दौरा जज अदालत लगेगी। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डा. बी आर षडंगी ने वीडियो कांफे्रंसिंग के जरिए इस भवन का उदघाटन किया। गौरतलब है कि पिछले दिनों जस्टिस तपन महांति ने अतिरिक्त जिला दौरा जज के तौरपर अपना कार्यभार संभाला है। अब वे इस अदालत में बैठकर विभिन्न केसों की सुनवाई एवं फैसला तय करेंगे। उदघाटन समारोह में जिला जज संतोष जेना, परिवार अदालत के जज अनूप चंदन एवं द्वितीय अतिरिक्त जिला जज ममिता दास इस अवसर पर उपस्थित रहे। उदघाटनी सभा का संचालन सिविल कोर्ट के रजिष्ट्रार विश्वजीत गौतम ने किया। कोर्ट प्रबंधक गुरुजीत मिश्र, सिस्टम अधिकारी देवाशीष महांति एवं सिस्टम सहायक गोपीनाथ दास ने सहयोग किया।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …