Home / National / शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। एम्स से मिली जानकारी के अनुसार निशंक को मंगलवार दोपहर एम्स में भर्ती कराया गया है। निशंक बीते दिनों कोरोना संक्रमित हुए थे और ठीक भी हो गए थे। लेकिन आज अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पुनः भर्ती कराया गया।

उल्लेखनीय है कि निशंक 21 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उनका कई दिनों तक इलाज चला था और वो ठीक भी हो गए थे। लेकिन एक बार फिर से उन्हें पोस्ट कोविड जटिलताओं से जूझना पड़ रहा है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री आज 12वीं की परीक्षा को लेकर कुछ घोषणा करने वाले थे लेकिन उनके खराब तबीयत के कारण आज होने वाली घोषणा भी टल सकती है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …