
भुवनेश्वर. बीबीसी स्पोर्ट्स वूमेन आफ द इयर मनोनीत होने पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व केन्द्रीय मंत्री प्रताप षाड़ंगी ने स्प्रिंटर दुती चांद को बधाई दी है.
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट कर कहा कि बीबीसी स्पोर्ट्स वूमेन आफ द इयर मनोनीत होने पर दुती चांद को हार्दिक बधाई. उनकी सफलता कामना करता हूं.
केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भी दुती चांद को इसके लिए बधाई दी है. इसके अलावा उन्होंने रानी रामपाल, विनेश फोगट, मनु भाकर व कोनेरु हंपी को भी बधाई दी है.
केन्द्रीय़ मंत्री प्रताप षाड़ंगी ने भी दुती चांद को इसके लिए बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
