
सम्बलपुर. एमसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री प्रभात कुमार सिन्हा ने तालचेर कोलफील्डस का परिदर्शन किया. श्री सिन्हा ने परिदर्शन में लिंगराज खुली खदान क्षेत्र का निरीक्षण करने के साथ- साथ कोयला उत्पादन पारामिटर की समीक्षा की. सीएमडी श्री सिन्हा के साथ एमसीएल के निदेशक(तकनीकी /संचालन) श्री ओ पी सिंह एवं महाप्रबंधकगण उपस्थित थे.
इस दौरे के दौरान सीएमडी श्री सिन्हा ने कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए एमसीएल की टीम का मनोबल बढ़ाया. उन्होंने वार्षिक कोयला उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संसाधनों को बढ़ाने के लिए कर्मियों के साथ चर्चा की एवं उन्हें प्रेरणा दी. कोयला उत्पदान एवं डिस्पेच बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय अधिकारियों को हिदायत दी.
इससे पहले श्री सिन्हा ने माननीय सांसद (ढेंकानाल) श्री महेश साहू के साथ शिष्टाचार मुलाकात की एवं परिधीय क्षेत्रों के लोगों के कल्याण से संबंधित मामलों पर बातचात की.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
