Home / National / चेन्नई में नेशनल आरोग्य आयुष कॉन्क्लेव एक्सपो आयोजित 

चेन्नई में नेशनल आरोग्य आयुष कॉन्क्लेव एक्सपो आयोजित 

विशाखपट्टनम।सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन होम्योपैथी, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली ने बाबूजी मेमोरियल आश्रम मनपाक्कम चेन्नई में पिछले दिनों आयोजित नेशनल आरोग्य आयुष कॉन्क्लेव एक्सपो  में भाग लिया।

नेशनल आरोग्य आयुष कॉन्क्लेव एक्सपो चेन्नई का आयोजन नेशनल आयुर्वेद स्टूडेंट्स एंड यूथ एसोसिएशन चेन्नई ने किया था।यह कार्यक्रम पूरी तरह से आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित था।

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अधीनस्थ सभी अनुसंधान परिषदों और राष्ट्रीय संस्थानों ने राष्ट्रीय आरोग्य आयुष कॉन्क्लेव चेन्नई में भाग लिया।

और साथ ही निजी क्षेत्र की आयुर्वेद, सिद्धा यूनानी और आईएमसीओपीएस फार्मास्यूटिकल्स ने भी एक्सपो में भाग लिया।

नेशनल आरोग्य आयुष कॉन्क्लेव एक्सपो  कार्यक्रम का उद्घाटन इंडोनेशिया से आए  मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अगस इंद्र उदयना ने  दीप प्रज्वलित कर किया।

स्वागत भाषण नेशनल आरोग्य एक्सपो के चेयरमैन डॉ. विजया पाल जे जोनागड्डा  ने दिया।

सम्मेलन के बारे नेशनल आयुष कॉन्क्लेव के चेयरमैन डॉ. आर वीरा चोलन  ने व्याख्यान दिया।

उद्घाटन समारोह में  नई दिल्ली   एसईएआरओ के सम्मानित अतिथि डॉ. पवन कुमार और   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिद्ध आयुष मंत्रालय भारत सरकार तांबरम चेन्नई के निदेशक प्रो. डॉ. सेंथिल वेल व्याख्यान दिया। एनएएसवाईए प्रमुख डॉ. प्रशांत तिवारी ने भी बतौर विशेष अतिथि भाषण दिया।विशेष अतिथि के रूप में हार्टफुलनेस के डॉ. सुब्रमण्यम ने  भाषण दिया।धन्यवाद ज्ञापन एनएएसवाईए के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. जयकर ने दिया।होम्योपैथिक रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द डिसेबिलिटीज (आरटीडी ) चेन्नई के असिस्टेंट डायरेक्टर और कंसल्टेंट डॉ. कोल्ली राजू  डॉ. डी कार्तिकेयन ऑफिसर इंचार्ज डॉ. बृंदा एसआरएफ डॉ. सहाना एसआरएफ, सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन होम्योपैथी सीसीआरएच  का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लिया।

सीसीआरएच स्टॉल में विभिन्न बीमारियों पर हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में अनूदित पुस्तकें प्रदर्शित किए गए। आगंतुकों और आम जनता को द्विभाषी  मुफ्त हैंडआउट वितरित किए गए।

4 दिनों के एक्सपो के दौरान सभी आयुष प्रणालियों द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए आउट पेशेंट विभाग की भी व्यवस्था की गई और मुफ्त परामर्श  और मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। उसी दिन मुख्य अतिथि इंडोनेशिया से आए पद्मश्री डॉ. अगस इंद्र उदयना ने सीसीआरएच के बाह्य रोगी स्टाल का दौरा किया। आरटीडी के असिस्टेंट डायरेक्टर  डॉ. कोल्ली राजू और डॉ. डी. कार्तिकेयन ऑफिसर इंचार्ज ने मुख्य अतिथि का सम्मान किया।

10 जनवरी को आयुष मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी श्री शिव शंकर मिश्रा जी ने सीसीआरएच स्टॉल समेत सभी स्टॉलों का दौरा किया।

समापन समारोह के दौरान तमिलनाडु होम्योपैथिक मेडिकल काउंसिल, तमिलनाडु सरकार, चेन्नई के अध्यक्ष डॉ. एन. आर. जया कुमार ने सीसीआरएच स्टॉल का दौरा किया।

समापन समारोह के दौरान नेशनल आरोग्य आयुष कॉन्क्लेव एक्सपो चेन्नई के आयोजकों ने सीसीआरएच चेन्नई के असिस्टेंट डायरेक्टर आरटीडी डॉ. कोल्ली राजू को सम्मानित किया।

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …