Home / National / पूरी मानव सभ्यता का मार्ग दर्शन करती है-तत्व ज्ञानं पत्रिका

पूरी मानव सभ्यता का मार्ग दर्शन करती है-तत्व ज्ञानं पत्रिका

गोरखपुर।भारत विकास परिषद श्री हरि शाखा के तत्वावधान में आध्यात्मिक पत्रिका तत्व ज्ञानं प्रतियों का वितरण पिछले दिनों  जिला कारागार की महिला बैरक में महिला कैदियों के बीच  किया गया।

इस अवसर पर  वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती सुधा मोदी बतौर  मुख्य अतिथि उपस्थित थीं।जेल सुपरिंटेंडेंट डी. के. पांडे, जेलर कुशवाहा जी ,श्री हरि शाखा के अध्यक्ष कनक हरि अग्रवाल, रम्या सुधा , श्रेया भलोटिया, अचिन्त्य लहिड़ी ने सर्वप्रथम तत्वज्ञानं पत्रिका का विमोचन किया। तत्पश्चात उपस्थित सभी महिला कैदियों में पुस्तक का वितरण किया गया।

इस अवसर पर   मुख्य अतिथि श्रीमती सुधा मोदी ने श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ (पिठापुरम)के नौंवे पीठाधिपति सद्गुरु डॉ. उमर अली शाह के संपादन में प्रकाशित    तत्व ज्ञानं  पत्रिका का विमोचन करते हुए कहा कि यह पत्रिका सनातन  धर्म विशेष के साथ ही पूरी मानव सभ्यता का मार्ग दर्शन करती है। उन्होंने आशा प्रकट की कि मुस्लिम समुदाय से होने के बावजूद भी कबीर, रसखान के परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सद्गुरु डॉ. उमर अली शाह की यह पत्रिका समाज को नई दिशा प्रदान करेगी।

तत्व ज्ञानं पत्रिका की गोरखपुर की प्रचारक सुधा रम्या  ने तत्व ज्ञान पत्रिका एवं गुरु जी द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम के अन्त में जेल अधीक्षक, डी. के पाण्डेय ने सभी आगन्तुक महिला अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर  डिप्टी जेलर विजय कुमार, महिला डिप्टी जेलर कृष्णाकुमारी, महिला हेड जेल वार्डर व महिला जेल वार्डर  तथा अन्य कारागार कर्मी उपस्थित रहे।

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …