Home / National / तरूण चुघ ने की दिल्ली में भाजपा समर्थकों के घरों पर पार्टी से जुड़ी नेमप्लेट लगाने के अभियान की शुरुआत

तरूण चुघ ने की दिल्ली में भाजपा समर्थकों के घरों पर पार्टी से जुड़ी नेमप्लेट लगाने के अभियान की शुरुआत

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के महासचिव तरूण चुघ ने गुरुवार को दिल्ली में भाजपा समर्थक घरों में पार्टी से जुड़ी नेमप्लेट लगाने के अभियान की शुरुआत की।
इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली में परिवर्तन लाने के लिए एवं दिल्ली की केजरीवाल सरकार से मुक्ति दिलाने लिए, आज भारतीय जनता पार्टी के लगभग 51 हजार प्रमुख कार्यकर्ताओं के घर पर पार्टी का ध्वज फहराने और उनके घर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो की नेमप्लेट लगाने का ऐतिहासिक अभियान शुरू हुआ है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक प्रतीकात्मक पहल नहीं है, बल्कि यह कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मानित करने और भाजपा की संगठनात्मक ताकत का परिचय देने का अनूठा प्रयास है। यह कदम कार्यकर्ताओं के समर्पण और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को मान्यता देते हुए उन्हें और अधिक प्रेरित करने का एक अभूतपूर्व उदाहरण है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने “कार्यकर्ता आधारित संगठन” की अपनी पहचान को और अधिक सशक्त किया है। यह अभियान पार्टी और कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीय संबंध को और गहरा करने का प्रतीक है।
आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए चुघ ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल पिछले 10 वर्षों के शासनकाल का अपने कामों का हिसाब नहीं दे पा रही है। दिल्ली तबाह हो रही आज गैस चैंबर बन गई है। जल समस्या से दिल्ली जूझ रही है और वहीं केजरीवाल दिल्ली के समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय, दिल्ली की समस्याओं का हल करने के बजाय, दिल्ली के साधनों का दुरुपयोग कर पॉलिटिकल टूरिज्म में व्यस्त है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

विश्व समुदाय भारत और पाक को एक दृष्टि से नहीं देखता, आतंक का भारत शिकार और पाक प्रायोजक

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *