Home / Odisha / बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र

  •     ओडिशा में होगी भारी बारिश

  •     मयूरभंज में रेड अलर्ट, बालेश्वर, भद्रक और केंदुझर में ऑरेंज चेतावनी

  •     कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

  •     13 जिलों में येलो अलर्ट

  •     उत्तर ओडिशा में मौसम के ज्यादा सक्रिय रहने का अनुमान

भुवनेश्वर। ओडिशा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। बंगाल की उत्तरी खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में गुरुवार सुबह 5:30 बजे निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर बने ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से यह मौसम प्रणाली विकसित हुई है। इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर ओडिशा में इसका असर अधिक देखने को मिल सकता है।

आईएमडी ने मयूरभंज जिले में रेड वार्निंग जारी किया था। जिले में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

वहीं बालेश्वर, भद्रक और केंदुझर में ऑरेंज वार्निंग जारी की गई है। इन जिलों में भी एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इन चार जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

13 जिलों में येलो अलर्ट

आईएमडी ने राज्य के 13 जिलों में येलो वार्निंग जारी की है। इन जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। येलो अलर्ट वाले जिलों में जाजपुर, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, अनुगोल, ढेंकानाल, कलाहांडी, रायगड़ा, कोरापुट, गजपति, गंजाम, पुरी और खुर्दा शामिल हैं।

निम्न दबाव के क्षेत्र के सक्रिय रहने के कारण मौसम विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। आने वाले समय में इसके प्रभाव से बारिश का दायरा और तीव्रता बदल सकती है।

आंधी, बिजली और तेज बारिश के दौरान सतर्क रहें

मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। तेज बारिश और आंधी के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है। खासकर बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की जरूरत है।

निम्न दबाव क्षेत्र के कारण फिलहाल उत्तर ओडिशा में मौसम सबसे अधिक सक्रिय रहने की संभावना है, जबकि दक्षिण और तटीय ओडिशा के कई जिलों में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है। राज्य प्रशासन और संबंधित विभाग मौसम की स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय साइलो में सजा विराट कवि सम्मेलन

    हिंदी पखवाड़े में कवियों ने हास्य-व्यंग्य और भावपूर्ण रचनाओं से बांधा समां जगतसिंहपुर। …