। तेरापंथ भवन, भुवनेश्वर में गुरुवार को सामायिक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य उपासिका डॉ. वीरबाला जी छाजेड़ एवं सहयोगी उपासिका शीला जी सिंघवी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के मंगलाचरण से हुआ। उपासिका जी ने उपस्थित श्रावकों को सामायिक साधना करवाई। सहयोगी उपासिका शीला जी सिंघवी ने “सामायिक कैसे करें, कब करें और क्यों करें” विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
महिला मंडल की सदस्य श्रीमती विशाखा बेताला ने सामायिक विषय पर सुमधुर गीतिका की सुंदर प्रस्तुति दी।
मुख्य उपासिका डॉ. वीरबाला जी छाजेड़ ने जीवन में सम्यक दर्शन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सामायिक की आध्यात्मिक उपयोगिता समझाई। उन्होंने उपस्थित श्रावकों को प्रेक्षा ध्यान का प्रयोग भी करवाया तथा सुमधुर गीतिका का संगान किया।
सामायिक दिवस के अवसर पर तेरापंथ समाज, भुवनेश्वर की अच्छी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने उत्साहपूर्वक सामायिक साधना में सहभागिता की।
अंत में मंगल पाठ एवं जयघोष के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

