Home / Odisha / पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय साइलो में सजा विराट कवि सम्मेलन

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय साइलो में सजा विराट कवि सम्मेलन

  •     हिंदी पखवाड़े में कवियों ने हास्य-व्यंग्य और भावपूर्ण रचनाओं से बांधा समां

जगतसिंहपुर। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, साइलो में राजभाषा हिंदी पखवाड़े के अवसर पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण महापात्र की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि, जागरूकता और भाषा के विकास को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद भुवनेश्वर से पहुंचे कवियों का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कक्षा दसवीं की छात्रा श्रिया दास ने राधा-कृष्ण के प्रेम पर आधारित भावपूर्ण कविता प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। हिंदी विभागाध्यक्ष सीमांचल गौड़ ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।

हास्य-व्यंग्य और गजलों से गूंजा सभागार

कवि सम्मेलन का संचालन भुवनेश्वर से आए कवि एवं मंच संचालक विक्रमादित्य सिंह ने किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए शेर के साथ कवि सम्मेलन की शुरुआत की—“कौन कहता है कि जिंदगी परेशानियों से आबाद है, बच्चों के साथ मुस्कुरा कर देखिए, जिंदगी आबाद है।” इसके बाद तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गूंज उठा।

कवि आशीष विद्यार्थी ने हास्य-व्यंग्य से वातावरण को खुशनुमा बनाया। अविनाश दाश ने अपनी व्यंग्यात्मक रचनाओं के माध्यम से सामाजिक विसंगतियों पर प्रहार किया। कवयित्री स्मिता कानूनगो ने युवाओं और वर्तमान सामाजिक परिदृश्य पर मार्मिक कविता प्रस्तुत की। सीमांचल गौड़ ने भावपूर्ण रचना से श्रोताओं को प्रभावित किया। उत्कल अनुज हिंदी पुस्तकालय के वरिष्ठ कवि किशन खंडेलवाल ने हास्य-व्यंग्य के साथ विद्यालय पर रचना प्रस्तुत की।

विद्यालय के उप प्राचार्य जयंत कुमार पाणी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि अन्य भाषाओं का विकास मातृभाषा के विकास के साथ ही संभव है। उन्होंने विद्यालय में हिंदी सहित सभी भाषाओं के सम्मान को महत्वपूर्ण बताया। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय में पहली बार आयोजित यह कवि सम्मेलन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे।

Share this news

About desk

Check Also

‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो में सफल भागीदारी के बाद भुवनेश्वर लौटे मुख्यमंत्री

    स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने किया स्वागत     नवीकरणीय ऊर्जा निवेश को …