Home / Odisha / मासखमण तप संपूर्ति अनुष्ठान जैन संस्कार विधि द्वारा सम्पन्न

मासखमण तप संपूर्ति अनुष्ठान जैन संस्कार विधि द्वारा सम्पन्न

भुवनेश्वर। चूरू निवासी एवं भुवनेश्वर प्रवासी श्रीमती कुसुम जी कोठारी, पत्नी स्वर्गीय श्री प्रदीप कोठारी जी द्वारा की गई मासखमण (30 उपवास) जैसी कठिन तपस्या की संपूर्ति के अवसर पर जैन संस्कार विधि द्वारा विधिवत तप संपूर्ति अनुष्ठान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रवक्ता उपासिका डॉ. वीरबाला छाजेड़ एवं सहयोगी उपासिका शिला सिंघवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही सभा अध्यक्ष श्री रंजीत जी बैद, मंत्री श्री वीरेंद्र जी बेताला, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुशीला सेठिया, मंत्री श्रीमती संतोष सेठिया, परिषद अध्यक्ष श्री जितेंद्र जी बैद, मंत्री श्री सौरभ जी बेताला तथा निवर्तमान महासभा अध्यक्ष श्री मनसुख लाल जी सेठिया सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

जैन संस्कार विधि के संस्कारक श्री विशाल जी दूगड़ एवं श्री रोशन जी पुगलिया द्वारा विधिवत तप संपूर्ति अनुष्ठान सम्पन्न करवाया गया। उपस्थित सभी महानुभावों ने तपस्वी बहन की तपस्या की खूब-खूब अनुमोदना करते हुए उनकी साता पूछी और उनके आत्मबल, संयम एवं साधना की सराहना की।

इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा शॉल ओढ़ाकर तपस्वी बहन का सम्मान किया गया। वहीं तेरापंथ युवक परिषद एवं सभा की ओर से मंगल भावना पत्र एवं अनुमोदना पत्र भेंट कर तपस्वी बहन के प्रति सम्मान एवं मंगलकामनाएँ व्यक्त की गईं।

कार्यक्रम में तेरापंथ समाज, भुवनेश्वर की अच्छी उपस्थिति रही। उपस्थित श्रावकों ने तपस्वी बहन के उज्ज्वल आध्यात्मिक जीवन एवं निरंतर आत्मसाधना की मंगलकामना की।

Share this news

About desk

Check Also

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय साइलो में सजा विराट कवि सम्मेलन

    हिंदी पखवाड़े में कवियों ने हास्य-व्यंग्य और भावपूर्ण रचनाओं से बांधा समां जगतसिंहपुर। …