Home / National / भारत में भूकंप से कांपे कई राज्य के कई हिस्से
भारत में भूकंप

भारत में भूकंप से कांपे कई राज्य के कई हिस्से

  • दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार में 6.4 तीव्रता का भूकंप

  • नेपाल में था केंद्र, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई

नई दिल्ली। भारत में भूकंप से कई राज्यों के कई हिस्से कांप उठे हैं। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली के साथ यूपी-बिहार में भी भूकंप आया है। भारत में भूकंप के झटके इतने तेज थे कि दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आये। हालांकि अभी तक कहीं से किसी भी तरह से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। लोगों का कहना है कि जब वे सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक पंखे हिलने के साथ ही उन्हें भूकंप के झटके महसूस हुए। करीब एक मिनट तक तेज झटके महसूस किए गए।

इस खबर को भी पढ़ेंः-नेपाल में भूकंप से 150 लोगों की मौत, संख्या बढ़ने की आशंका

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक देर रात 11:32 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल में था और गहराई जमीन के नीचे 10 किमी. थी। इससे पहले 22 अक्टूबर को दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 6.1 थी।

नेपाल में भीषण तबाही

नेपाल में भूकंप से भीषण तबाही हुई है। कम से कम 150 लोगों की मौत हुई है। 5000 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 1500 सौ घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। अधिकांश घरों में दरार आई है। यह भूकंप भारत के उत्तराखंड से सटे नेपाल के पश्चिमी इलाके में कल देर रात आया। रात होने के कारण जानमाल की अधिक नुकसान हुआ है। यदि दिन में होता तो इतना नुकासन नहीं होता। प्रशासन ने  भोर होते ही राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।

इसबीच शुक्रवार देररात 11 बजकर 35 मिनट पर भारत की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र ने इसके बाद जानकारी दी कि इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई और इसका केन्द्र नेपाल में 10 किलोमीटर नीचे पाया गया है। तभी से आशंका थी कि इससे नेपाल में जानमाल का भारी नुकसान हो सकता है।

 

Share this news

About admin

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …