Home / Nepal / नेपाल में भूकंप से 150 लोगों की मौत, संख्या बढ़ने की आशंका
नेपाल में भूकंप

नेपाल में भूकंप से 150 लोगों की मौत, संख्या बढ़ने की आशंका

  • पांच हजार से अधिक लोग घायल, 1500 घर पूरी तरह से तबाह

अश्विनी कोइराला, नेपाल। नेपाल में भूकंप से भीषण तबाही हुई है। कम से कम 150 लोगों की मौत हुई है। 5000 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 1500 सौ घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। अधिकांश घरों में दरार आई है। यह भूकंप भारत के उत्तराखंड से सटे नेपाल के पश्चिमी इलाके में कल देर रात आया। रात होने के कारण जानमाल की अधिक नुकसान हुआ है। यदि दिन में होता तो इतना नुकासन नहीं होता। प्रशासन ने  भोर होते ही राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।

इसबीच शुक्रवार देररात 11 बजकर 35 मिनट पर भारत की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र ने इसके बाद जानकारी दी कि इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई और इसका केन्द्र नेपाल में 10 किलोमीटर नीचे पाया गया है। तभी से आशंका थी कि इससे नेपाल में जानमाल का भारी नुकसान हो सकता है।

इस खबर को भी पढ़ेंः-इंडियन सुपर लीग में जीत तलाशने उतरेंगे बेंगलुरू और हैदराबाद

प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में झोंकी ताकत

स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत बचाव टीम के सदस्य बचाय कार्य को तेज कर दिया है। बताया जाता है कि मलबे में दबे हुए लोगों को बचाने का काम सबसे पहले किया जा रहा है। घायल लोगों को अस्पतालों में भेजा रहा है। प्रभावित क्षेत्र में घरों का हाल देखने से लग रहा है कि मौत का आंकड़ा काफी ऊपर जा सकता है।

इस खबर को भी पढ़ेंः-इंडियन सुपर लीग में जीत तलाशने उतरेंगे बेंगलुरू और हैदराबाद

आज सुबह होते तक नेपाल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि बीती रात आए भूकंप से कम से कम 70 लोगों की जीवनलीला समाप्त हो गई है। इनमें से रुकुम पश्चिमी जिले में 36 और जाजरकोट में 34 लोगों के मरने की पुष्टि हुई थी। रुकुम के जिलाधिकारी हरि प्रसाद पंत ने 36 लोगों के मरने की पुष्टि करते हुए कहा था कि यह आंकड़ा कहीं अधिक हो सकता है। अभी पहुंच वाले क्षेत्रों में ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है। सुबह होने के साथ ही दूरदराज के क्षेत्रों में भी राहत कार्यों में तेजी लाई जा रही है। इसके बाद ही मृतकों की सही संख्या और नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकेगा। जैसे-जैसे राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ मौत आंकड़ा 150 तक पहुंच गया। घायलों की संख्या 5000 हजार तक पहुंच गई।

भारत हर संभव सहायता देगा नेपाल को, प्रधानमंत्री मोदी ने भूकंप से हुई तबाही पर दुख व्यक्त किया

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल में भूकंप के कारण हुई जान-माल की हानि पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि भारत हर संभव सहायता नेपाल को देने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत, नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Share this news

About admin

Check Also

नेपाल : राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट का भी विरोध करेगा विपक्ष

काठमांडू, प्रमुख विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस बजट सत्र के दौरान होने वाले राष्ट्रपति के अभिभाषण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *