चेन्नई/नई दिल्ली ,भगवान महावीर फाउंडेशन की ओर से सामाजिक क्षेत्र में मानवीय सेवा के उत्कृष्ट कार्य के लिए 27वें महावीर पुरस्कार का नामांकन आमंत्रित किया गया है।
यह पुरस्कार अहिंसा और शाकाहार के प्रचार, शिक्षा,चिकित्सा,सामुदायिक और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रदान किया जाता है। इस संबंध में भगवान महावीर फाउंडेशन के संस्थापक ट्रस्टी एन सुगलचंद जैन ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह पुरस्कार चार श्रेणियों में दिया जाता है। प्रत्येक पुरस्कार में 10 लाख रुपये का नकद धनराशि, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह दिया जाता है।
सुगलचंद जैन ने कहा कि फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 1994 में की गई थी । देश के सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ताओं/ संस्थाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित करने के लिए अब तक राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री आदि गणमान्य व्यक्तियों द्वारा कुल 84 पुरस्कार प्रदान किए जा चुके हैं।
नामांकन प्रक्रिया के बारे में बताते हुए भगवान महावीर फाउंडेशन के प्रबंध न्यासी एस. प्रसन्नचंद जैन ने कहा कि आवेदन पत्र वेबसाइट www.bmfawards.org से डाउनलोड किया जा सकता है। जैन ने कहा कि नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 है। अंतिम तिथि के बाद कोई भी नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
साभार- हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
