Home / National / राहुल ने की प्रधानमंत्री की मां के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
rahul gandhi

राहुल ने की प्रधानमंत्री की मां के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

नई दिल्ली,कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। राहुल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। उन्होंने कहा कि इस दुख की खड़ी में वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं और उनकी माता के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी की मां के स्वस्थ होने की कामना की है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी की मां के स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मां के अस्वस्थ होने का समाचार उन्हें प्राप्त हुआ। इस घड़ी में वह पीएम मोदी के साथ हैं। वह प्रार्थना करती हैं कि उनकी मां को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी की माता हीराबेन की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें आज अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

प्रधानमंत्री की मां हीराबेन का इसी साल जून महीने में 100वां जन्मदिन मनाया गया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी भी उनसे मिलने पहुंचे थे।
साभार-हिस

 

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है

मैं विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूँ – श्री अमित …