मोरबी/अहमदाबाद, रूस के यूक्रेन पर हमला करने से पूरी दुनिया में चिंता के बादल छाये हैं। यूक्रेन में हो रहे युद्ध का प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ने वाला है। इस युद्ध की आंच का असर गुजरात के टाइल्स उद्योग पर भी पड़ेगा।
राज्य का मोरबी शहर टाइल्स सिटी के नाम से जाना जाता है। यहां के सिरेमिक उद्योग के लिए यूक्रेन की मिट्टी की मांग अधिक है। यूक्रेन की मिट्टी मोरबी आती है और इस मिट्टी से यहां टाइल्स बनाई जाती हैं। यूक्रेन की मिट्टी चमकदार होने के साथ-साथ चिकनी और मजबूत भी है। इस मिट्टी से बने टाइल्स दिखने में आकर्षक और मजबूत होते हैं। यूक्रेन से बड़ी मात्रा में आयात मिट्टी में अन्य मिट्टी और रसायनों को मिलाकर यहां विभिन्न प्रकार की टाइल्स बनती हैं। यूक्रेन के साथ युद्ध के बाद उसका असर मोरबी के टाइल्स उद्योग पर भी पड़ेगा। रूस के यूक्रेन पर हमला के बाद से मोरबी के कई टाइल्स कारोबारी चिंतित हैं।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
