नई दिल्ली,दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) की बैठक में कोविड-19 को लेकर लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा लिया गये हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी।
वहीं मास्क ना पहनने के जुर्मना की राशि दो हजार रुपए से घटाकर पांच सौ रुपये कर दी गई है। साथ ही बस-मेट्रो में खड़े होकर सफर करने की अनुमति मिल गई है। इसके अलावा एक अप्रैल से सभी क्लास ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। वहीं दुकानों और रेस्टोरेंट खोलने की समय सीमा भी खत्म कर दी गयी है. वहीं टेस्टिंग, सर्विलांस, वैक्सीनेशन पर जोर रहेगा.।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
