नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के आर्चबिशप एमेरिटस डेसमंड टूटू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मानवीय गरिमा और समानता के लिए उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आर्चबिशप एमेरिटस डेसमंड टूटू विश्व स्तर पर अनगिनत लोगों के लिए एक मार्गदर्शक थे। मानवीय गरिमा और समानता पर उनका जोर हमेशा याद किया जाएगा। मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूं और उनके सभी प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
उल्लेखनीय है कि नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका के आर्चबिशप डेसमंड टूटू का आज निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। उन्हें रंगभेद विरोधी प्रतीक के रूप में जाना जाता है। 2007 में डेसमंड टूटू को भारत में भी गांधी शांति पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
